भारत

टीवी फटने से 2 घायल, 1 की हुई मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 Oct 2022 3:17 PM IST
टीवी फटने से 2 घायल, 1 की हुई मौत, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक फोटो

देखें वीडियो।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में बीते मंगलवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें टीवी फटने से एक युवक की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं उस युवक का दोस्त और उसकी मां बुरी तरीके से घायल हो गए जिनका इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के मुताबिक एक युवक ओमेंद्र की टीवी फटने से मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि एक दीवार पूरी तरह से टूट गई। कमरे की बाकी दीवारों में दरारें आ गईं। पड़ोसियों के मुताबिक, ब्लास्ट की आवाज करीब 500 मीटर दूर सुनाई दी। टीवी क्यों फटी इसकी वजह की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
मामला गाजियाबाद के हर्ष विहार का है, पुलिस के मुताबिक, ओमेंद्र के दोस्त करण को सोमवार को कुत्ते ने काट लिया था। ओमेंद्र उसे दिल्ली गुरु तेग बहादुर अस्पताल हॉस्पिटल में रेबीज इंजेक्शन लगवाने ले गया था। दोपहर ढाई बजे दोनों करण के घर लौटे और पहली मंजिल पर टीवी देखने लगे। करण की मां ओमवती भी वहीं मौजूद थीं। दोपहर 3 बजे के करीब अचानक टीवी की स्क्रीन में जोरदार धमाका हुआ। करण के भाई ने सबसे पहले देखा, तीनों लहूलुहान थे। हादसे के बाद नीचे कमरे में मौजूद करण का भाई सुमित और भाभी मोनिका सबसे पहले मौके पर पहुंचे। देखा तो करण, ओमवती और ओमेंद्र लहूलुहान जमीन पर पड़े थे। कमरे की दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। सोफा, बेड समेत अन्य सामान खराब हो चुका था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां ओमेंद्र की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे का इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोग टीवी फटने की वजह हाई वोल्टेज को मान रहे हैं। इनका कहना है कि इस इलाके में अक्सर वोल्टेज की समस्या रहती है। कभी हाई तो कभी लो वोल्टेज रहता है। यूपी पावर कॉपोर्रेशन के अफसर का कहना है कि अगर हाई वोल्टेज होता तो कई और भी घरों में अप्लाइंस को नुकसान पहुंचता।
उधर, गाजियाबाद के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, एलईडी टीवी के फटने से विस्फोट हुआ है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story