भारत

जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 March 2023 5:07 PM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार
x

फोटो: सोशल मीडिया

श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को यूट्यूबर पत्रकार पर हुए आतंकी हमले में शामिल दो हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया और जांच के दौरान मौखिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी सबूतों के आधार पर कई संदिग्धों को पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान सैदापोरा पयीन के निवासी सुहैब रियाज और अनायत उल्लाह इकबाल के रूप में पहचाने गए दो संदिग्धों ने आतंकी हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
अधिकारी ने कहा, यह भी पता चला कि ये दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ के हाइब्रिड आतंकवादी के रूप में काम कर रहे थे। उनके खुलासे पर, अपराध में इस्तेमाल हथियार, एक पिस्तौल के साथ उसकी मैगजीन और आईईडी के अलावा पांच पिस्तौल के राउंड बरामद किया गया है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story