मंदिर में चढ़ाए 1 करोड़ के चांदी के 2 घोड़े, देखने लोगों का हुजूम उमड़ा

जैसलमेर: अक्सर लोग अपने सपने में कुछ अनूठा देखते हैं और फिर उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन राजस्थान के जालोर जिले के एक परिवार ने अपने परदादा के सपने को पूरा करने के लिए जो किया उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस परिवार ने एक करोड़ से अधिक लागत के दो चांदी के घोड़े बाबा रामदेव की कर्मभूमि रामदेवरा में बाबा की समाधि पर चढ़ाए। विशालकाय चांदी के घोड़ों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया गया कि 6 गुणा 6 साइज का एक घोड़ा करीब 150 किलो वजनी है। जबकि दूसरा घोड़ा 20 किलो का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





