भारत

2 होमगार्ड अभ्यर्थियों की मौत, पहुंचे थे फिजिकल टेस्ट देने

Nilmani Pal
30 May 2025 6:49 AM IST
2 होमगार्ड अभ्यर्थियों की मौत, पहुंचे थे फिजिकल टेस्ट देने
x
पढ़े पूरी खबर

ओडिशा। सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश में जुटे दो लोगों की मौत हो गई है। खास बात है कि दोनों की मौत नौकरी के लिए दिए गए फिटनेस टेस्ट के बाद हुई है। इसके अलावा 6 अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा मामला सामने आया हो। बीते दो महीनों में कई अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के दौरान जान गंवा चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान गुरुवार को गजपति जिले में 2 होमगार्ड अभ्यर्थियों की मौत हो गई। इनमें 24 वर्षीय सुलंत मिशल और 27 साल के दीपक पडालू का नाम शामिल है। दोनों नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। बीते दो महीनों में सरकारी नौकरी के लिए दिए फिजिकल टेस्ट के दौरान 5 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, दीपक और सुलंत की मौत की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि मिशल ने 10 मिनट में 2 किमी दौड़ पूरी की थी और उनका चयन अगले राउंड के लिए हुआ था। टेस्ट पूरा करने के बाद उन्होंने बेचैनी होने की बात कही, जिसके चलते उन्हें गजपति जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपनी मां के साथ रहते थे। गजपति एसपी जतिंद्र कुमार पंडा ने कहा, 'ऑटोप्सी कराई गई है और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।' पुलिस को संदेह है कि मिशल पहले ही किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे।

Next Story