भारत
हथियार के साथ 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, लेवी की रसीद भी बरामद
jantaserishta.com
8 Aug 2023 11:57 AM IST

x
छापेमारी की, जिसमे दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने सोमवार की देर शाम दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और लेवी (रंगदारी) वसूलने की रसीद भी बरामद की गई है।
औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोह क्षेत्र में कुछ नक्सली भ्रमण कर रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पेमा गांव के आसपास छापेमारी की, जिसमे दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सलियों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के लाठीबार गांव निवासी रोहित राय उर्फ प्रकाश उर्फ धर्मराज और बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव निवासी प्रमोद यादव के रूप में हुई है। इनके पास से एक देसी लोडेड सिक्सर, एक देसी लोडेड कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, लेवी वसूली से संबंधित रसीद, बुकलेट और बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन्हें कौन लेवी देता था तथा किससे लेवी लेने की इनकी योजना थी।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसहार्डकोर नक्सलीनक्सलीBiharBihar NewsBihar PoliceHardcore NaxaliteNaxalite
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





