भारत

जेल में कैदियों के 2 गुटों में मारपीट, 11 के खिलाफ अपराध दर्ज

Shantanu Roy
19 March 2023 3:46 PM GMT
जेल में कैदियों के 2 गुटों में मारपीट, 11 के खिलाफ अपराध दर्ज
x
मामलें में 4 कैदी गंभीर
कैथल। हरियाणा के कैथल की जेल में चाय को लेकर बंदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें नुकीले हथियार से वार किए गए। दोनों तरफ के 4 बंदियों को चोटें आयी हैं। दो को ज्यादा चोटें हैं। जिन बंदियों में झगड़ा हुआ है, वे जेल में हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में बंद हैं। शहर थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर 11 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल के डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट अजीत सिंह ने बताया कि रविवार सुबह के समय सभी बंदी चाय पीने के लिए आए थे। यहां बंदी विकास व सुनील की किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। दोनों में धक्का-मुक्की हुई। उस समय जेल कर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों को वापस वार्ड में भेज दिया।
वार्ड के बाहर बंदियों पर हमला
इसके कुछ समय बाद बंदी गुलाहड़ी निवासी जोगिंद्र, नरड़ निवासी अशोक व कैलरम निवासी सुनील वार्ड के बाहर बैठे थे। तभी चाय को लेकर हुए 2 बंदियों के विवाद की रंजिश में पंजाब के संगरूर के चोटिया निवासी विकास दोबारा अपने गुट के बंदी चीका निवासी राहुल, सन्नी, भागल निवासी साहिल, ककहेड़ी निवासी राजेश, गुहला निवासी हरप्रीत, बलबेहड़ा निवासी चिन्नू, फतेहपुर निवासी हर्ष, संगरूर निवासी मंदू को लेकर आया। वहां पर बैठे तीनों युवकों पर उन्होंने नुकीली चीजों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जेल में तैनात कर्मचारी ने बीच बचाव करवाया। मौके पर दूसरे कर्मचारियों को भी बुला लिया गया था। ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर ने घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इस लड़ाई झगड़े में जोगिंद्र व अशोक के मुंह व आंखों पर पर चोटें लगी है। दूसरे गुट की तरफ से विकास व मंदू को भी हल्की चोटें आई है। सभी आरोपी 302 व 307 के मामले में जेल बंद है। सिटी थाना प्रभारी डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि पुलिस ने मामले में मारपीट की धाराओं के तहत राजेश, अभिषेक, राहुल, विकास, सन्नी, हरप्रीत, चिन्नू, हर्ष, अंकित, मंदू के बंदी खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आगामी जांच की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त नुकीली चीज को बरामद कर लिया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story