भारत

गार्ड को 2 दबंगों ने पीटा, पार्किंग को लेकर महिला से हुई थी नोकझोंक

jantaserishta.com
19 May 2023 1:22 PM IST
गार्ड को 2 दबंगों ने पीटा, पार्किंग को लेकर महिला से हुई थी नोकझोंक
x
देखें VIDEO.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में गार्ड के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक मिनट 43 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि गार्ड सोफे पर लेटा है। उसके पास दो लोग आते हैं, मारपीट करने लगते हैं। करीब 50 सेकेंड तक गार्ड के साथ दोनों लोग मारपीट करते है। ये वीडियो गुरुवार देर रात का बताया गया है। कमरे में दूसरा गार्ड भी आता है। लेकिन वो कुछ कर नहीं पाता है। मारपीट करने के बाद दोनों दबंग आराम से बाहर चले जाते है।
वीडियो वायरल होने के बाद थाना फेज-3 पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गार्ड की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद थाना फेस-3 पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी शरद चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
ये पूरा वीडियो नोएडा के सेक्टर-70 के आशियाना होम्स सोसाइटी का है। बताया गया कि सोसाइटी में एक महिला से कार पार्किंग को लेकर गार्ड की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद महिला चली गई, लेकिन बाद में उसी ने बाहर से अपने साथियों को बुलाकर गार्ड की पिटाई करवा दी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story