
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
शातिराना तरीके से दस लाख के गहने और नगदी ले उड़ीं.
बरेली: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में दो लुटेरी लड़कियों ने शादी में लाखों रुपए के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया. वारदात बीएसएनएल के रिटायर कमर्चारी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी में एक बैंक्वेट हाल में हुई है. दोनों लड़कियां शादी में शामिल हुईं और बड़े ही शातिराना तरीके से दस लाख के गहने और नगदी ले उड़ीं.
पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके मामले जांच शुरू कर दी है. लुटेरी लड़कियों को पकड़ने के लिए टीमें भी लगा दी गई हैं. थाना बारादरी एसएचओ ने बताया कि जल्द ही आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दरअसल, बरेली के शास्त्री नगर के रहने वाले प्रमोद कुमार भारतीय संचार निगम लिमिटेड के रिटायर्ड उप खंड अभियंता हैं. उनकी बेटी की शादी बीसलपुर रोड पर स्थित किंग हैरिटेज बैंक्वेट हॉल में थी.
बीती रात में जब जयमाला की रस्म अदा की जा रही थी, उसी समय प्रमोद कुमार के बेटे ने अरुण एक बैग सोफे पर रख कर चले गए थे. इसमें दस लाख रुपए की जेवलरी और नगदी रखी थी. जयमाला की रस्म के बाद जब उन्होंने वापस आ कर देखा, तो बैग सोफे पर नहीं था.
इसके बाद पूरे बैंक्वेट हॉल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखना शुरू किया, तो उसमें दो लड़कियां बैग को लेकर जाती हुई दिखाई दीं. इसके बाद पुलिस दोनों लड़कियों की शिनाख्त में जुट गई.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों लड़कियां शाम से ही शादी समारोह में शामिल हो गई थीं. शादी में मौजूद लोगों से वे दोनों इतना घुल मिल गई थीं कि किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ कि ये लड़कियां इस तरह की घटना को अंजाम दे देंगी. इसी बात का फायदा पाकर लड़कियां मौका पाते ही गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गईं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





