भारत

VIDEO: 2 फीट के युवक को बनना है दूल्हा, दुल्हन के लिए पहुंच गया थाने, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
12 March 2021 12:24 PM IST
VIDEO: 2 फीट के युवक को बनना है दूल्हा, दुल्हन के लिए पहुंच गया थाने, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान
x
अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

यूपी के शामलीजिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शामली के एक युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी शादी करा दी जाए. युवक का कहना है कि उसकी हाइट 2 फीट होने के कारण उसे दुल्हन नहीं मिल पा रही है.

युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई है कि मैडम मेरी शादी करा दो, मैं कब तक कुंवारा रहूंगा. युवक का कहना है कि उसकी हाइट दो फीट होने के कारण उसे दुल्हन नहीं मिल पा रही है और दुल्हन मिल भी जा रही है तो घरवाले शादी नहीं कराते हैं. जिसके बाद अब युवक ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की मांग कर दी है.
हाइट की वजह से नहीं मिल रही है दुल्हन
जानकारी के मुताबिक, शामली जनपद के कैराना कस्बे के निवासी 26 वर्षीय युवक मोहम्मद अजीम की हाइट काफी कम है. 2 फीट की हाइट होने के कारण अजीम को दुल्हन नहीं मिल पा रही है. मोहम्मद अजीम पिछले कई महीनों से अपनी शादी को लेकर काफी परेशान हैं. वह लगातार लोगों से अपनी शादी कराने की गुहार लगा रहा है.
अब अजीम ने शामली के महिला थाने पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि महिला थाने के साथ-साथ एसडीएम और कोतवाल से भी कई बार शादी कराने की गुहार लगा चुका है. लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई.


महिला थाने में अपनी गुहार लगाने के बाद अजीम ने कहा कि उसके परिवार के लोग भी उसकी शादी नहीं करा रहे हैं जिसके चलते अब उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहारा लेकर शादी कराने की गुहार लगाई है. इससे पहले भी अजीम कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है.
अजीम ने कहा, "मैं यहां महिला थाने में अपनी शादी की सिफारिश लगाने आया था. मेरी उम्र 26 साल की हो चुकी है लेकिन मेरी शादी नहीं हुई है. हाइट कम होने की वजह से बात पक्की नहीं हो पाती है. मैं एडीएम, कोतवाल, सीओ सबसे मिल चुका हूं. महिला थाने में भी मेरी मांग नहीं मानी गई."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story