भारत
घर में सोए 2 बुजुर्ग की धारदार हथियार से पेट पर वार करके हत्या, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
6 Jun 2023 2:09 PM IST

x
फैली सनसनी.
बेतिया (आईएएनएस)| बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के धनहा थाना क्षेत्र में दो बुजुर्गों की सोए अवस्था में धारदार हथियार से पेट चीरकर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष हैं, जो रिश्ते में भैसुर (जेठ) और भाभो (भवह) थे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुसहरी टोला में सोमवार की रात पहवारी यादव (75) और झलरी देवी (70) खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। यादव अपने कमरे में अकेले सो रहे थे जबकि झलरी देवी के साथ उनकी पोती सोई थी।
रात में अज्ञात अपराधियों ने दोनों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। सुबह जब घर के अन्य लोगों की नींद खुली तब घटना का पता चला। धनहा के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस दोनो शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





