भारत

2 DSP की मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
26 July 2025 4:21 PM IST
2 DSP की मौत, मचा हड़कंप
x
दर्दनाक हादसा.
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के यदाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल के कैथापुरम गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिससे दो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारियों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए. मृत अधिकारियों की पहचान डीएसपी चक्रधर राव और डीएसपी शांता राव के रूप में हुई है.
रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों डीएसपी, अतिरिक्त एसपी केवीएसएस प्रसाद और ड्राइवर नरसिम्हा राजू स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे. दोनों आधिकारिक ड्यूटी पर विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रहे थे. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आगे चल रहे एक लॉरी के अचानक ब्रेक लगाने के बाद वाहन ने टक्कर से बचने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया. जिससे तेज़ रफ़्तार कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और विपरीत लेन पर जा पलटी.
इसी दौरान हैदराबाद की ओर से आ रही एक अन्य लॉरी ने वाहन में टक्कर मार दी. बताया जाता है कि चक्रधर राव और शांता राव की टक्कर के कारण मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अतिरिक्त एसपी केवीएसएस प्रसाद और ड्राइवर नरसिम्हा राजू गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया.
फिलहाल राचकोंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. राचकोंडा थाने की पुलिस ने बताया कि यदाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल के कैथापुरम गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिससे दो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के अधिकारियों की मौत हो गई. जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story