
x
DEMO PIC
हुआ ये खुलासा।
अमरोहा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गजरौला थाना पुलिस की एक टीम ने हेरोइन की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 50 लाख रुपये मूल्य की 274 ग्राम हेरोइन नशीला पदार्थ जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ अर्जुन और दुष्यंत बिजनौर जिले के रहने वाले है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया ने कहा कि पुलिस को आरोपियों के बारे में नशे की खरीद-फरोख्त करने की सूचना मिली और शुक्रवार को पुलिस ने खाद गूजर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।
जब टीम द्वारा चेकिंग चला रही थी, तो दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे खड़े देख और पुलिस टीम को पास आते देख संदिग्ध भागने लगे,पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो आरोपियों पकड़ लिया।
अधिकारी ने कहा, टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त करते हैं। इस अभियान में उनके कब्जे से 274 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये है।
दोनों लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को शनिवार को अमरोहा अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस के अधिकारी उनके गिरोह के बारे में अधिक जानने के लिए उनकी हिरासत की मांग कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





