भारत

डेढ़ करोड़ की हेरोइन पकड़ाई

jantaserishta.com
19 Dec 2022 8:15 AM IST
डेढ़ करोड़ की हेरोइन पकड़ाई
x
बड़ा एक्शन।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग गिरोहों के पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,307 ग्राम हेरोइन जब्त की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत पकड़ा गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें ड्रग गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था।
अधिकारी ने कहा, "हमने सुनील को जीटी रोड, मंगल बाजार, दिलशाद गार्डन से पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 362 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और अन्य को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। सुनील ने पुलिस को इलाके के सक्रिय नशा गिरोह के बारे में बताया कि वह अपने साले प्रेम उर्फ आकाश और विकास से नशीला पदार्थ खरीदता था और नंद नगरी में छोटे-छोटे पाउच में बेचता था। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।"
दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हेरोइन रॉकी और उसकी मां भारती से खरीदी थी। पुलिस ने छापेमारी कर भारती को गिरफ्तार कर उसके पास से हेरोइन बरामद की। वह मादक पदार्थो की तस्करी के दर्जनों मामलों में शामिल पाई गई।
पुलिस को यह भी पता चला कि मध्य प्रदेश के मडसौर स्थित एक ड्रग गिरोह दिल्ली में भी ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा है। मंदसौर स्थित ड्रग सिंडिकेट हैंडलर बाजी और मुस्तफाबाद स्थित नजरुद्दीन के नाम सामने आए और वह पकड़ा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story