भारत

नदी में डूबने से 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

jantaserishta.com
28 Jun 2022 12:23 PM IST
नदी में डूबने से 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बांका: बांका जिले के टाउन थाना इलाके में मंगलवार सुबह दो मासूम बच्चियों की चांदन नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों की उम्र 9 से 10 साल के बीच थी। वे सुबह नदी में नहाने के लिए गई थीं, तभी गहरे पानी में जाने से डूब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों के शव बाहर निकाले गए।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा टाउन थाना इलाके के लकड़ी कोला में हुआ। मृतकों की पहचान बॉसी दलिया निवासी रमेश मोहाली की बेटी दिव्या और ककवारा निवासी बाबू मोहली की बेटी नीलम कुमारी के रूप में हुई है। दो बच्चियों की मौत से पूरा परिवार एवं गांव में मातम छा गया। बताया जाता है कि दोनों बच्चियों अपने एक रिश्तेदार की शादी में मां-बाप के साथ लकड़ीकोला आई थीं। मंगलवार की सुबह दोनों बच्चियां चांदन नदी में नहाने चली गई। जहां दोनों की डूबने से मौत हो गई।
एक दिन पहले समस्तीपुर जिले में भी तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की जान चली गई थी। यह हादसा हसनपुर के वीरपुर गांव में सोमवार को हुआ। पहले एक बच्ची तालाब में डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए दो अन्य लड़कियां भी कूद पड़ीं। फिर तीनों डूब गईं। उनकी उम्र 12-13 साल के बीच थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story