भारत

2 की मौत 1 बचा, दो बच्चों के साथ सुसाइड करने पहुंची महिला, तभी...

jantaserishta.com
7 March 2024 9:14 AM IST
2 की मौत 1 बचा, दो बच्चों के साथ सुसाइड करने पहुंची महिला, तभी...
x
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपनी बेटी को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई. महिला जब कुएं के पास पहुंची थी, तो उस समय महिला का बेटा मां का हाथ छुड़ाकर भाग गया, इसलिए उसकी जान बच गई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना चंद्रपुर जिले के सावली तहसील के खेड़ी गांव की है. यहां रहने वाली 35 वर्षीय दर्शाना दीपक पेटकर नाम की महिला अपनी 14 साल की बेटी के साथ खेत में बने कुएं पर पहुंची थी. इस दौरान उसका 11 साल का बेटा भी साथ था, लेकिन कुएं के पास पहुंचते ही बेटा मां का हाथ छुड़ाकर भाग गया.
दर्शाना ने जब दोनों बच्चों को खींचते हुए कुएं में छलांग लगाने की कोशिश की, तभी बेटे ने अपनी मां का हाथ छुड़ाया और वहां से भाग गया, लेकिन मां अपनी बेटी को लेकर कुएं में कूद गई. इसके बाद बेटा गांव पहुंचा और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी.
बेटा लोगों को बुलाकर वापस कुएं के पास पहुंचा, तब तक काफी देर हो चुकी थी. उसकी मां और बहन दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव बाहर निकाले. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.
इस घटना को लेकर सावली पुलिस थाने के थानेदार जीवन राजगुरु ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका दर्शाना किडनी की बीमारी से पीड़ित थी. अपने बीमारी से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया है, लेकिन वो अपने बच्चों को लेकर सुसाइड करने क्यों गई, इसका पता नहीं चल सका है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story