भारत
2 मौतें: महिला ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या की, घरेलू झगड़े ने लिया खतरनाक रूप
jantaserishta.com
1 Sept 2023 12:56 PM IST

x
DEMO PIC
लोगों ने देखा तो पुलिस को बताया.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वैवाहिक जीवन में जारी विवाद से परेशान होकर 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने नवजात बच्चे के साथ एक ऊंची इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना महिला और उसके पति के बीच मामूली बात पर तीखी बहस के बाद हुई।
दरअसल, प्रियंका मोहिते अपने पति और बेटे के साथ घोड़बंदर रोड स्थित एक बिल्डिंग में रहती थी। कासारवडावली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (अपराध) वाईएस अवहाद ने कहा कि यह घटना देर रात करीब 1.30 बजे हुई। पति-पत्नी में तब मतभेद हो गया, जब पत्नी को रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन के घर जाने से मना कर दिया गया। पति ने नवजात के साथ पत्नी को यात्रा करने से रोका।
इसके बाद परेशान प्रियंका मोहिते अपने बेटे के साथ बालकनी से कूद गई। पड़ोसियों ने उन्हें खून से लथपथ देखा और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र पुलिसठाणेठाणे पुलिसआत्महत्याMaharashtraMaharashtra PoliceThaneThane PoliceSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





