भारत
2 मौतें: घर में जबरदस्त धमाके से डरे लोग, हो रहा था ये गलत काम
jantaserishta.com
28 Feb 2024 4:22 PM IST

x
किराए का घर लेकर उसमें नशे का सामान बनाने का काम कर रहे थे.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के वेस्ट कमल विहार में एक घर में जबरदस्त धमाका हो गया. इस ब्लास्ट में घायल हुए दो नाइजीरियन नागरिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नाइजीरियन नागरिक किराए का घर लेकर उसमें नशे का सामान बनाने का काम कर रहे थे. इस दौरान ही जोरदार ब्लास्ट हो गया. फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले की जानकारी नाइजीरियाई दूतावास को भी दी गई है.
पुलिस के मुताबिक नाइजीरियाई मूल के 4 नागरिक 10 फरवरी को वेस्ट कमल विहार के एक फ्लैट में किराए पर रहने के लिए आए थे. इसमें क्रिस्टन और कंबरी नाम की महिलाएं भी थीं. इन दोनों का दिसंबर तक का वीजा था. 24 फरवरी की रात इस फ्लैट में एक विस्फोट हुआ और फिर जोरदार आग लग गई, जिसमें दो लोग बुरी तरह झुलस गए. लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद भी आसपास के लोग और खुद इन्होंने ना तो पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और ना ही किसी को मामले की जानकारी दी.
दोनों घायलों को किसी तरह एक जानकार के घर उत्तम नगर ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ते देख उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया. यहां उन्हें एडमिट कर उनका इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में घायलों का एड्रेस उत्तम नगर का बताया गया था, इसलिए अस्पताल की तरफ से उत्तम नगर थाने को पूरे मामले की जानकारी दी गई. लेकिन हादसा बुराड़ी में हुआ था, इसलिए मामला बुराड़ी थाने में ट्रांसफर हो गया. अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि तभी दोनों नाइजीरिया नागरिकों की मौत की खबर आ गई.
बुराड़ी थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की. जांच में सामने आया कि मकान के मालिक नफीस का बंगाली कॉलोनी में एक मकान है. बंगाली कॉलोनी के ही एक शख्स ने नाइजीरिया नागरिकों की मुलाकात नफीस से करवाई और वेस्ट कमल विहार का यह सुनसान इलाके वाला घर उन्हें किराए पर दिलवा दिया. जानकारी निकलकर सामने आई की घटना के वक्त मृतक और उनके दो दोस्त नशे का कुछ सामान बना रहे थे, जिसमें केमिकल डालते समय विस्फोट हो गया और किराए के घर में आग लग गई.
फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना की रात का सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कोशिश की जा रही है. साथ ही पुलिस ने नाइजीरियाई दूतावास को भी घटना की जानकारी दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसबुराड़ीधमाकामौतड्रग्सनाइजीरियाईDelhiDelhi NewsDelhi PoliceBurariblastdeathdrugsNigerian
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





