भारत

2 लोगों की मौत: टैंकर से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, VIDEO

jantaserishta.com
3 Nov 2022 10:22 AM IST
2 लोगों की मौत: टैंकर से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, VIDEO
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक रोडवेज बस टैंकर में जा घुसी. इससे बस सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 6 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में करीब 30 सवारियां थीं. हादसा दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुआ है.
गौरतलब है कि आगरा फोर्ट डिपो की बस फिरोजाबाद से आगरा आ रही थी. तभी कुबेरपुर के पास बस पहले ट्रक से टकराई फिर टैंकर में जा घुसी. हादसे से चीख-पुकार मच गई. जिसे सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी.
पुलिस और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया. जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, पुलिस मृतकों की शिनाख्त में भी जुटी हुई है.
हादसे में मामूली रूप से घायल हुए संजीव गुप्ता ने बताया कि वह फिरोजाबाद से बस में बैठे थे. बस सही रफ्तार से चल रही थी. ड्राइवर से बात करने के बाद जैसे ही कंडक्टर पीछे आया, बस आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई. घायलों का कहना है कि इससे पहले वो कुछ समझ पाते बस टैंकर में जा घुसी. इसके बाद का मंजर बहुत ही खौफनाक था. बस यही लग रहा था कि किसी तरह जान बच जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story