भारत

2 लोगों की मौत, गैस सिलेंडर फटा

jantaserishta.com
5 Oct 2022 12:09 PM IST
2 लोगों की मौत, गैस सिलेंडर फटा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक मकान ढह गया. मकान के मलबे में कई लोग दब गए.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने के बाद एक मकान ढह गया. मकान के मलबे में कई लोग दब गए, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन्हें निकालने का काम शुरू किया गया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक की हालत गंभीर है. मलबे में दबे 5 लोगों को निकाला जा चुका है. घटना बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास की है.
पिछले साल दिसंबर 2021 में ऐसा एक हादसा बिहार के बांका में भी सामने आया था. यहां गैस सिलेंडर फटने से पांच मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई थी. सभी बच्चे एक ही परिवार के थे.
सिलेंडर में धमाका खाना पकाने के दौरान हुआ था. उस समय मौके पर बच्चे खेल रहे थे, जिस वजह से सभी बुरी तरह झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इससे पहले बिहार के ही नवगछिया में गैस सिलेंडर फटने की वजह से 20 धमाके हुए थे. उस वजह से कई दुकानों में आग लग गई थी और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story