भारत

2 शव मिले, सामने आई ये बात

jantaserishta.com
24 Aug 2022 3:52 PM IST
2 शव मिले, सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मानसूनी बारिश में आपदा के बाद लापता लोगों के शवों के मिलने का सिलसिला जारी है।

देहरादून: मानसूनी बारिश में आपदा के बाद लापता लोगों के शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। एसडीआरएफ (SDRF) ने बुधवार को दो और शवों को ढूंढ निकाला है। मृतकों की पहचान राजेंद्र पुत्र रणजीत और सुरेंद्र पुत्र बीर सिंह हुई है। दोनों मृतक जैंदवाड़ी, टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं। दोनों रिश्तेदारी में भैंशवाडा आए थे।

अतिवृष्टि से आई आपदा के चार दिन हो गए हैं लेकिन 11 लोगों का अब तक पता ही नहीं चल पाया। आपदओं के दौरान सरकारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियानों की यह लाचारगी कई सवाल उठा रही है। बाढ़ में बहे और मलबे में दबे लोगों को यदि समय पर सुरक्षित बचा लिए जाए तो उनकी जान बचने की संभावना ज्यादा होती है।
आपदा में देहरादून के सात लोग और टिहरी के चार लोग अब तक लापता है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन की टीम सर्च और रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं, लेकिन वो नाकाफी साबित हो रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी जब जब आपदाएं आईं, सर्च टीमें लापता लोगों का समय पर पता नहीं लगा सकीं।
अब तक लापता देहरादून में अनिता राणा, राजेंद्र सिंह राणा, जगमोहन, सुरेंद्र सिंह, विशाल, दीपक रावत, गीता राम जोशी, टिहरी में कमान सिंह, रूक्मणि देवी, सचिन, वीना।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story