
x
इलाके में हड़कंप.
नोएडा: नोएडा शहर के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में दो शव मिले हैं। एक की पहचान हो गई है। जबकि, दूसरा अज्ञात है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है। पहला मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के जे ब्लॉक का है। यहां प्लॉट नंबर-40 के सामने ग्रीन बेल्ट के पास नाली में एक अज्ञात शव मिला। मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। मृतक काली शर्ट और प्रिंटेड हरे रंग का हॉफ निकर पहने हुए है। जिसके गले में काला धागा व दाहिने हाथ पर एसआर बंटू लिखा है। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
दूसरा मामला भी थाना सेक्टर-63 क्षेत्र का है। यहां एक डेड बॉडी हिंडन नदी में बहकर आई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके चलते मृतक के पंचनामा की कार्रवाई अज्ञात में की गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान अरुण शर्मा, पुत्र विजय पाल शर्मा, निवासी चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63 नोएडा हुई। मृतक के भाई दीपक शर्मा ने बताया कि अरूण दो दिन पहले घर से निकला था और नशा करने का आदी था। मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अरुण के शरीर पर भी चोट के निशान नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





