भारत

आश्रम में फटे 2 सिलेंडर, 3 गोवंश की मौत

jantaserishta.com
18 May 2024 5:00 PM IST
आश्रम में फटे 2 सिलेंडर, 3 गोवंश की मौत
x
महिला बुरी तरह इस आग में झुलस गई।
ऋषिकेश: ऋषिकेश एम्स के पास शनिवार सुबह अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। दो गैस सिलेंडर फटने से 3 गोवंशों की जलकर मौत हो गई, वहीं एक महिला बुरी तरह इस आग में झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शनिवार को ऋषिकेश एम्स के पास शिवाजी नगर में बने एक गौ आश्रम से तेज धुंआ निकल रहा था। जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। जिसमें गौशाला में बंधे 3 गौवंश बुरी तरह जलकर मर गए। दरअसल यहां आश्रम मालिक ने अवैध रूप से कब्जा कर आश्रम बनाया है। जिसमें आकर मरीज और उनके तीमारदारों को ठहराया जाता है। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय करीब 12 लोग आश्रम के भीतर मौजूद थे। उन सभी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। साथ ही इस हादसे में एक साध्वी झुलस गई।
फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यहां शिवाजी नगर में मोनी बाबा नाम के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर गौ आश्रम बना रखा है।
यहां गोवंश ही नहीं बल्कि एम्स में आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को भी ठहराया जाता है, जिनका कुछ भी लेखा-जोखा आश्रम स्वामी के द्वारा नहीं रखा जाता। वहीं शनिवार सुबह रसोई में कुछ बनाया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
साथ ही, हरिद्वार से एक साध्वी अपने माता पिता का इलाज करने के लिए ऋषिकेश एम्स में उन्हें भर्ती करवाने के लिए आई थी, लेकिन इस हादसे में वो झुलस गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story