भारत

OMG 2 करोड़! लालच में आया ड्राइवर, फिर...

jantaserishta.com
17 Sept 2025 11:19 AM IST
OMG 2 करोड़! लालच में आया ड्राइवर, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
मुंबई: मुंबई के भीड़भाड़ वाले गिरगांव इलाके में बीते 11 सितंबर को एक निजी फाइनेंस कंपनी के कैश वैन से 2 करोड़ से अधिक रुपये लूट लिए गए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. शुरुआत में पुलिस को बताया गया कि करीब 50 लाख रुपये लूटे गए हैं. लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, खुलासा हुआ कि लूट की रकम वास्तव में 2 करोड़ रुपये से भी अधिक थी.
एजेंसी के अनुसार, लूट की ये घटना मुंबई की भीड़भाड़ वाली गलियों में हुई थी. यहां गिरगांव के रास्तों से एक कैश वैन गुजर रही थी. वैन में निजी फाइनेंस कंपनी का पैसा रखा था. यह कैश लाखों में नहीं, करोड़ों में था. तभी अचानक खबर आई कि बदमाशों ने ड्राइवर को हथियार दिखाकर वैन से कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए हैं. ड्राइवर का कहना था कि बदमाशों ने बंदूक तानी, धमकाया और पैसे लेकर भाग गए. यह सुनकर पुलिस भी चौंक गई.
लेकिन असली खेल शुरू हुआ जांच के बाद. जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो कहानी में नए मोड़ आने लगे. कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स से राज खुला कि ड्राइवर ही इस पूरे नाटक का मुख्य किरदार था. वही, जो पहले खुद को पीड़ित बता रहा था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले ठाणे के मुम्ब्रा के रहने वाले अब्दुल रहीम शेख को इंदौर से दबोचा.
पूछताछ में उसने राज खोला और अन्य आरोपियों के नाम बताए. इसके बाद बारी आई बैजनाथ यादव की, जो कि वही ड्राइवर था. पुलिस ने उसे मुंबई से पकड़ा, उसे कोर्ट ने 22 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.
साजिश की तीसरी कड़ी जुड़ी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से. यहां से पुलिस ने मुनीश पॉल को गिरफ्तार किया और उसके पास से 35 लाख रुपये बरामद किए. यह रकम उसी लूट का हिस्सा थी, जो ड्राइवर और उसके साथियों ने मिलकर रची थी. साफ हो गया कि कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि सोची-समझी चाल थी. ड्राइवर ने ही कंपनी के करोड़ों पर डाका डलवाया. अब मुंबई पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है. 35 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं, बाकी रकम की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story