भारत

ज्वेलरी शॉप में 2 करोड़ की डकैती, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
26 May 2022 4:21 PM IST
ज्वेलरी शॉप में 2 करोड़ की डकैती, इलाके में हड़कंप
x

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिनदहाड़े भीड़ भरी जगहों पर भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. बुधवार शाम एक ज्वैलरी शॉप में 2 करोड़ की डकैती हुई. बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सिर्फ 2 मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

CCTV कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि शाम 5 बजकर 32 मिनट पर 8 बदमाश दुकान में दाखिल हुए. दुकान में घुसते ही वो फायरिंग करने लगे. मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग डरकर एक जगह पर बैठ गए. बदमाशों ने दुकान मालिक के 2 बेटों को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस का कहना है कि करीब 55 लाख रुपये की डकैती हुई. वहीं दुकानदार का कहना है कि करीब 1 किलो सोने के गहने और 60-70 किलो चांदी व कैश सहित करीब 1 करोड़ (कुल मिलाकर 2 करोड़) की लूट हुई है.
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को देखकर अपराधियों को पहचानने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story