भारत

मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 Feb 2024 2:04 PM GMT
मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार
x
पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा
जबलपुर। पनागर पुलिस ने बछड़ा चुराकर ले जा रहे हैं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से आठ बछड़े बरामद किए हैं। बछड़ों को पिकअप वाहन में भरकर मंडला के बिछिया जाया जा रहा था। तभी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में शामिल दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर ये लोग कहां-कहां से इस तरह से चोरी घटना का अंजाम देते थे और कहां-कहां पर बछड़ों को ले जाकर बेचा जाता था। पनागर एसआई मयंक यादव ने बताया की पनागर निवासी संतोष पटेल अपने अन्य साथी के साथ पनागर के रेलवे फाटक के पास खड़ा हुआ था।
इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन एमपी 20 जीबी 5725 खड़ी हुई थी। पिकअप वाहन में आठ बछड़ों को ठूस-ठूस कर भरा गया था। जिनकी उम्र करीब 2 से 3 साल की थी। पिकअप वाहन में ड्राइवर और सहयोगी मौजूद था। जिन्होंने अपना नाम शिवकुमार बर्मन निवासी झगड़ा और फग्गू लोधी बताया। उन्होंने बताया कि लोडिंग वाहन राजेंद्र साहू का था। पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि चुराए गए चोरी के बछड़े मंडला के बिछिया में बेचने की तैयारी थी। आरोपियों ने बताया कि वहां पर कम दामों में चोरी के बछड़े बिक जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने शिवकुमार बर्मन, फग्गू लोधी, राजेंद्र साहू और अज्जू ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। जिसमें शिव कुमार बर्मन और फग्गु लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि राजेंद्र साहू और अज्जू ठाकुर फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।
Next Story