भारत

2 बच्चे जले, तोड़ा दम, सरकारी अस्पताल में हड़कंप

jantaserishta.com
28 Oct 2022 12:20 PM IST
2 बच्चे जले, तोड़ा दम, सरकारी अस्पताल में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

वार्मर के ओवरहीट होने के चलते 2 नवजात बच्चों की जान चली गई. स्टाफ की लापरवाही के चलते ये बड़ा हादसा हुआ है.
नई दिल्ली: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के एक सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. दरअसल बुधवार को यहां के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल ऑफ महात्मा गांधी के एनआईसीयू में वार्मर के ओवरहीट होने के चलते 2 नवजात बच्चों की जान चली गई. स्टाफ की लापरवाही के चलते ये बड़ा हादसा हुआ है.
पुलिस ने बताया कि मृत बच्चों में एक लड़की और एक लड़का थे. जहां 21 दिन की बच्ची की तुरंत ही मौत हो गई वहीं दूसरे बच्चे की गुरुवार को मृत्यु हो गई. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मौत के समय ड्यूटी पर मौजूद दो कंट्रैक्चुअल नर्सिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया गया है और तत्काल प्रभाव से जांच कमिटी बनाई गई है.
गौरतलब है कि मृत बच्ची अंडरवेट होने के चलते एनआईसीयू में 5 अक्टूबर को रखी गई थी. मृत बच्चों के परिवारों की ओर से हंगामें के बाद अस्पताल ने आनन फानन में ड्यूटी पर मौजूद कंट्रैक्चुअल नर्सिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया. एक अधिकारी ने बताया कि बनाई गई कमिटी की जांच के आधार पर मामले में एक्शन लिया जाएगा.
गौरतलब है कि हाल में बिहार के दरभंगा में ऐसा ही मामला आया था जब दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( DMCH) शिशु विभाग में इलाज के लिए भर्ती कराए गए दो नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के मुताबिक, इनमें से एक बच्चे के पिता अमित कुमार यादव ने अपने नवजात को इलाज के लिए DMCH के शिशु विभाग में इलाज के लिए भर्ती कराया था. अस्पताल में भर्ती नवजात को देखने के लिए जब नर्स से बोला गया तो वो अपने मोबाइल में ही व्यस्त रही. बार-बार बुलाने पर ना तो नर्स आई और ना ही कोई डॉक्टर आए. कुछ देर बार एक डॉक्टर आए तो हमने उनसे नवजात की स्थिति खराब होने की बात कही. बच्चे को देखने के बाद वे बोले परेशानी की कोई बात नहीं है. जिसकी कुछ देर बाद बच्चे की सांसे थम गई. मृतक के पिता अमित कुमार यादव का कहना है कि DMCH में इलाज नहीं होता है. यहां केवल इलाज के नाम पर धांधली होती है. DMHC के उप अधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने मृतकों के परिजनों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story