भारत
2 बच्चों और पत्नी की हत्या: पति ने की खुदकुशी, 2 ने ऐसे बचाई जान
jantaserishta.com
20 Aug 2023 3:20 PM IST

x
कुत्ता घुसने को लेकर विवाद हो गया।
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शख्स ने अपने बेटा-बेटी और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके बाद अपना गला रेत कर जान दे दी। वहीं दो बच्चों ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई। यह मामला बड़नगर के बलौदा गांव का है जहां शनिवार की रात को घर में कुत्ता घुसने को लेकर दीपक पवार और उसकी पत्नी गंगा के बीच विवाद हो गया।
बताया गया है कि कुत्ता भोंक रहा था और इस पर गुस्सा में आए दिलीप पवार तलवार लेकर उसे मारने दौड़ा जिस पर पत्नी गंगा ने उसे समझाया और दोनों में विवाद हो गया। बताया गया है कि दिलीप ने तलवार से कुत्ते पर तो हमला नहीं किया, लेकिन पत्नी पर ही वह टूट पड़ा। इसी बीच बच्चे बीच-बचाव करने आए तो उसने 17 साल की नेहा और 14 साल के योगेश पर भी तलवार से हमला कर दिया।
यह नजारा देख कर दो अन्य बच्चे छत से कूद कर भाग गए। बाद में दिलीप ने खुद उसी तलवार से अपने ऊपर हमला किया और जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मौके पर ही लहू लोहान पड़े थे। बाद में उन सभी के शवों को चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





