भारत
आवारा कुत्तों का आतंक: हमले में 2 भाइयों की मौत, मचा कोहराम
jantaserishta.com
13 March 2023 9:17 AM IST

x
बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों के काटने से पांच और सात साल के दो भाइयों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान आनंद (7) और आदित्य (5) के रूप में हुई है। दोनों एक वन क्षेत्र के पास एक झुग्गी में रहते थे।
पुलिस ने कहा कि दो दिनों के भीतर मौतों की सूचना मिली है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 मार्च को अपराह्न् करीब तीन बजे एक सात साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। खोजबीन के बाद आनंद का शव एकांत स्थान पर मिला।
पुलिस ने कहा, उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे जो किसी जानवर के काटने से लगे थे। बाद में पता चला कि वन क्षेत्र में कई आवारा कुत्ते हैं जो अक्सर बकरियों और सूअरों पर हमला करते हैं।
आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि दो दिन बाद 12 मार्च को उन्हें एक बच्चे के लापता होने की एक और शिकायत मिली।
बाद में बच्चे की पहचान आनंद के छोटे भाई आदित्य के रूप में हुई।
पुलिस को बताया गया कि आदित्य अपने मौसेरे भाई चंदन (24) के साथ जंगल के पास शौच के लिए गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, चंदन आदित्य से कुछ दूरी पर था। कुछ देर बाद जब चंदन वापस लौटा तो उसने आदित्य को घायल हालत में आवारा कुत्तों से घिरा पाया।
दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





