
x
उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के दौरान दोनों के शवों पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दो भाई अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंगा नगर अंतर्गत के अम्हेड़ा गांव निवासी मीरपाल (44) और उसका छोटा भाई विकास (26) अपने घर में मृत पाए गए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के दौरान दोनों के शवों पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अम्हेड़ा गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह उठी तो उसने देखा कि उसके दोनों बेटे बगल में मृत पड़े हैं।
एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मीरपाल की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और छोटे भाई विकास की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी।
उन्होंने कहा, विकास की पत्नी भी पिछले चार महीने से उसे छोड़कर अलग रह रही है और दोनों ही भाइयों का अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा है।
एसएसपी के कहा कि अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों का पता चल पाएगा। आगे सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





