भारत

2 लड़कों का किया यौन उत्पीड़न, साथ पढ़ने वाले छात्रों पर लगा आरोप

jantaserishta.com
28 Aug 2023 5:31 PM IST
2 लड़कों का किया यौन उत्पीड़न, साथ पढ़ने वाले छात्रों पर लगा आरोप
x
मामला दर्ज.
नई दिल्ली: दिल्‍ली के उत्तर पश्चिमी जिले से दो लड़कों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ितों के साथ पढ़ने वाले पांच से छह छात्रों पर यह आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना अप्रैल में स्कूल के समर कैंंप के दौरान हुई थी।
अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कों ने समयपुर बादली पुलिस स्टेशन में पांच से छह सहपाठियों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थी। सभी आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। इस बीच दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि पैनल इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस और स्कूल को नोटिस जारी कर रहा है।
मालीवाल ने एक्स पर लिखा, ''शाहबाद डेयरी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की एक घटना में 12 और 13 वर्ष की आयु के लड़कों ने उसी स्कूल के अन्य लड़कों के साथ मिलकर यौन उत्पीड़न किया। यह बेहद परेशान करने वाला और चिंताजनक मामला है। बच्चों में ऐसी आपराधिक मानसिकता कैसे विकसित हो रही है? एफआईआर हो चुकी है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस और स्कूल को आगे की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। हमारी टीम पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story