भारत
गांजा लाकर तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार, कब्जे से 13.300 गांजा और 1 लाख बरामद
jantaserishta.com
8 Nov 2022 4:48 PM IST

x
DEMO PIC
बड़ा एक्शन।
नोएडा (आईएएनएस)| एसटीएफ नोएडा व थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुये आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाले अभियुक्तों बन्टी उर्फ रवि शंकर 2. अमान को सेक्टर 54 टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 13.300 किग्रा गांजा, गांजा बेचकर प्राप्त किये 1 लाख 10 हजार रुपए नकद, घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों गांजा तस्कर काफी लंबे समय से आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर आते थे और दिल्ली-एनसीआर में इसकी सप्लाई किया करते थे। इनकी तलाश काफी दिनों से पुलिस कर रही थी इन दोनों पर करीब 1 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया तस्कर बंटी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और अमान मेरठ का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम को इनकी पहले से ही तलाश थी काफी दिनों से इनकी तलाश भी की जा रही थी कल देर रात इन्हें नोएडा के थाना 24 पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में एसटीएफ की टीम ने पकड़ा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





