भारत

नशे के सौदागरों पर शिकंजा: गांजा की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार, 25 किलोग्राम गांजा बरामद

jantaserishta.com
25 March 2023 9:18 AM IST
नशे के सौदागरों पर शिकंजा: गांजा की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार, 25 किलोग्राम गांजा बरामद
x
बड़ा एक्शन.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| थाना दादरी पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त 1.लाल सिंह पुत्र परमात्मा निवासी ग्राम उजियारदास कोटला, थाना कोपा, जिला छपरा, बिहार 2.जयसिंह उर्फ गोलू पुत्र दुर्बली कुमार निवासी ग्राम सिसवारे, थाना मार्टिनगंज, जिला जौनपुर को दादरी रेलवे स्टेशन से रेलवे फ्लाई ओवर वाली रोड से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग 04 लाख रुपए बताई जा रही है, उसे बरामद किया गया है।
अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग उड़िसा से गांजे को सस्ते दामों पर खरीदते हैं और ट्रेन की टायलेट की छत में गांजे को छिपाकर तस्करी करते हैं। मौका देखकर गाजियाबाद से पहले ही गांजे को निकालकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सावधानी पूर्वक उतरकर वहां से दादरी लोकल ट्रेन में बैठकर रेलवे स्टेशन पर उतर जाते हैं और गांजे को अलग-अलग जगह पर महंगे दामों में बेचकर लाभ कमाते हैं। फिर से गांजा लेने के लिए उड़ीसा चले जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story