भारत
गांजा लाकर बेचने वाले 2 गिरफ्तार, 15 लाख कीमत का 30 किलो गांजा जब्त
jantaserishta.com
28 Aug 2023 5:17 PM IST

x
अक्सर तस्करी के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे किसी को शक ना हो सके।
गजियाबाद: गजियाबाद पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर एनसीआर में लाकर बेचने वाले दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 30 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसे मार्केट में करीब 50 हजार रुपए प्रति किलो की कीमत से बेचा जाता था।
बड़ी बात है कि ये लोग गांजे को ओडिशा में 2500 रुपए प्रति किलो से खरीदते थे। फिर प्राइवेट कार के जरिए गांजे को एनसीआर लाते थे। अक्सर तस्करी के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे किसी को शक ना हो सके।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना लोनी पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 किलो 620 ग्राम गांजा और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। गांजे की कीमत 15 लाख रुपये बताई जाती है। आरोपियों की शिनाख्त आबिद और नौशाद के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वो ओडिशा के मुन्नीगुडा से गांजा खरीदकर लाते थे और जाफराबाद दिल्ली क्षेत्र में बेचते थे। आरोपी आबिद बागपत और नौशाद गाजियाबाद का रहने वाला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





