
x
DEMO PIC
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम में 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता की एक आरोपी सोहेल से दोस्ती थी, जो 29 अक्टूबर को उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया।
होटल ले जाने के बाद उसने अपने एक दोस्त को भी बुलाया और उसके बाद तीन अन्य युवक भी आ गए।
वारदात के बाद रविवार की सुबह आरोपी ने पीड़िता को नशे की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-9ए थाने में पक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी मनोज ने कहा, "मामले दो आरोपियों प्रवीण और अंशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी तीन की तलाश की जा रही है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





