भारत
एक्टर शाहरुख के घर में घुसने के आरोप में 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही 'मकसद' की जांच
jantaserishta.com
3 March 2023 3:00 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड मेगा स्टार शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में कथित तौर पर जबरन घुसने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दो युवक गुजरात के सूरत के रहने वाले बताए जा रहे है। बांद्रा पुलिस अब उनके 'मकसद' को जानने में जुटी है।
बांद्रा पुलिस गुरुवार देर रात एक्टर की टीम की ओर से जारी एक अलर्ट के बाद हरकत में आई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शाहरुख के जबरा फैन है और उनसे मिलने के लिए बांद्रा बैंडस्टैंड के बंगले की चारदीवारी से कूदकर अंदर घुस गए।
इसे एक बड़ी सुरक्षा चूक मानी जा रही है। 20 साल की उम्र के दो युवा, बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें पकड़ लिया गया।
यह स्पष्ट नहीं है कि उस वक्त एक्टर या उनका परिवार बंगले में मौजूद था या नहीं, या फिर कुछ क्षतिग्रस्त या चोरी तो नहीं हुई। बांद्रा पुलिस ने खान को अपने सुरक्षा डिटेल के रिव्यू को ऑडिट करने की 'सलाह' दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





