भारत

टूर ट्रैवल और होटल के नाम पर ठगी: 2 गिरफ्तार, कार में घूम-घूमकर करते थे फ्रॉड

jantaserishta.com
20 May 2023 5:53 PM IST
टूर ट्रैवल और होटल के नाम पर ठगी: 2 गिरफ्तार, कार में घूम-घूमकर करते थे फ्रॉड
x
इस्तेमाल 3 लैपटॉप, 5 मोबाईल फोन, एक कार बरामद हुई है।
नोएडा (आईएएनएस)| साइबर हेल्पलाइन और थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो ऐसे धोखाधड़ी करने वालों को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को टूर एंड ट्रेवल्स और होटल स्टे के नाम पर ठगी करते थे। इन लोगों ने अपना कोई ऑफिस नहीं बना रखा था। यह कार में घूम घूम कर अपने लैपटॉप के जरिए लोगों को से ठगी करते थे। ताकि बाद में इनकी लोकेशन ट्रैक ना हो सके।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर हेल्पलाईन सेक्टर-108, नोएडा पुलिस टीम व थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा, लोगो को सस्ती दरो पर टूर पैकेज, होटल दिलाने के नाम ठगी कर उनकी मोटी रकम को ठगने वाले गैंग के दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 3 लैपटॉप, 5 मोबाईल फोन, एक कार बरामद हुई है। पुलिस ने लोकल इटेलिजेन्स के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर हिमालयन कॉफी हाउस द्वितीय तल सेक्टर-77, नोएडा से अभियुक्त 1. अखिल शर्मा उर्फ वेंकेट और 2. अमन संदल को गिरफ्तार किया है।
जब कस्टमर होटल जाते हैं तो ग्राहक एवं हॉटल को और पेमेन्ट देने का झांसा देकर रखते हैं, जिससे कस्टमर होटल में रूक जाते हैं एवं चेक आउट के समय कस्टमर को खुद ही पूरा पेमेन्ट करना पड़ता है। इसके बाद कस्टमर/एजेन्ट से सम्पर्क बन्द कर देते हैं। ये अपराधी दूर के राज्य जैसे गुजरात, मुम्बई आदि के लोगों को गोवा / हिमाचल प्रदेश में पैकेज देने का झांसा देते हैं। जिससे की धोखा खाए लोग आसानी से इन तक न पहुंच पाये। अभियुक्तगण अपनी कार में बैठकर घूमते फिरते हुए अपराध को अंजाम देते है, ताकि इनकी लोकेश ट्रेक कर पकड़ा न जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story