भारत
डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट कर लाखों का माल लूटने वाले 2 गिरफ्तार, सामान बरामद
jantaserishta.com
26 Sept 2023 2:51 PM IST

x
एक गाड़ी भी जब्त की गई है।
गाजियाबाद: डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट करके लाखों रुपए का सामान लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा सामान बरामद हुआ है। एक गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने डिलीवरी ब्वॉय से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण कर दो लुटेरे को गिरफ्तार किया है।
21 सितंबर को पीड़ित लोकेश राजपूत (डिलीवरी ब्वॉय) ने शिकायत दर्ज करवाई थी की गाड़ी सवार दो व्यक्ति उससे ई-कार्ट कंपनी का सामान (एप्पल आईफोन, अन्य कीमती सामान) और बाइक छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसके बाद अनिल यादव और राहुल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





