भारत

कोचिंग छात्र की मां से लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Santoshi Tandi
2 Nov 2023 12:15 PM GMT
कोचिंग छात्र की मां से लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार
x

कोटा। कोटा घर में घुसकर कोचिंग स्टूडेंट की मां से चाकू की नोक पर लूट करने के दो आरोपियों को कुन्हाड़ी पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। जिन्हें करणीनगर नांता इलाके से पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। कुन्हाड़ी थाना सीआई महेंद्र मीणा ने बताया कि घटना 25 अक्टूबर की है। यूपी के गोरखपुर निवासी सुमन चंद ने थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बतय्या था कि उनका बेटा नीट की तैयारी कर रहा है। जिसके साथ मई 2023 लक्ष्मण विहार कुन्हाड़ी रहती हैं। दोपहर साढ़े 3 बजे बाद घर में अकेली थीं। अचानक किसी ने बेल बजाई।

गेट खोला तो 20-22 साल के दो लड़के अचानक अंदर घुस गए। उन्होंने गर्दन पर चाकू लगाकर मेरा मुंह बंद कर दिया। एक युवक ने घर के तलाशी लेना शुरू कर दिया। उसने सोने की दो अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स, 5 हजार नगद निकाल लिए। फिर मेरे गले से मंगलसूत्र कान के टॉप्स व नाक की लांग खींच कर निकाली। जिससे नाक कट गई। जाते वक्त कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुम्हारे बच्चे को मार देंगे। दोनों बदमाश करीब 15 मिनट तक रूम में रुके रहे। फिर बाहर का रूम बंद करके चले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। घटनास्थल के आसपास व आने-जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सीसीटीवी फुटेज व हुलिए और तकनीकी साधनों के आधार पर अज्ञात स्कूटी सवार 2 युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

Next Story