1993 ब्लास्ट केस: आरोपी सलीम गाजी की मौत, डॉन छोटा छकील का था दोस्त

मुंबई: मुंबई 1993 ब्लास्ट के आरोपी सलीम गाजी की कराची में मौत हो गई है. डॉन छोटा छकील का करीबी बताया जाने वाला सलीम गाजी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था. दिल का दौरा पड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई है. गाजी 1993 के मुंबई ब्लास्ट का बड़ा अपराधी था जो हमले के बाद दाउद इब्राहिम और दूसरे साथियों के साथ भागने में कामयाब रहा था. उसने लगातार अपने ठिकाने बदले थे. वो दुबई में भी रहा था और फिर पाकिस्तान में छोटा शकील के अवैध कामों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





