भारत

नोएडा: 24 घंटे में कोरोना के 197 नए मरीज, 20 बच्चे भी शामिल

jantaserishta.com
21 April 2023 10:54 AM IST
नोएडा: 24 घंटे में कोरोना के 197 नए मरीज, 20 बच्चे भी शामिल
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 197 नए मरीज सामने आए। वही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 151 है। पीड़ितों में 18 साल से कम उम्र के 20 बच्चे भी है। जिनकी निगरानी की जा रही है। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 24 घंटे में कुल 1999 सैंपल लिए गए। जिनकी जांच रिपोर्ट आई है। वहीं अस्पतालों में 27 मरीज भर्ती है। लेकिन किसी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर अब 750 हो गए है।
जिनका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। उन सभी से कंट्रोल रूम से निरंतर जानकारी ली जा रही है। सीएमओ ने सभी स्कूलों में कोविड की गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए है। वहीं स्कूलों में लगातार सैनिटाइजेशन और जिन सेक्टर और सोसाइटी में मरीज मिले है, वहां भी सैनिटाइजेशन कराने के लिए कहा गया है।
सीएमओ ने बताया कि ये अच्छी बात है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ये आकड़ा निरंतर बना रहे तो कोरोना की लहर को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story