भारत

भारत में कोविड-19 के 1,946 नए मामले, 10 मौतें

jantaserishta.com
19 Oct 2022 12:37 PM IST
भारत में कोविड-19 के 1,946 नए मामले, 10 मौतें
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत ने पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,946 ताजा मामले और दस मौतें दर्ज की हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी है। ताजा मौतों के साथ, कोविड-19 के कारण देश भर में मरने वालों की संख्या 5,28,923 हो गई।
इस बीच, सक्रिय केसलोड वर्तमान में 25,968 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.06 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 2,417 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4,40,79,485 हो गई। कुल मिलाकर सही होने वालो की संख्या 98.76 प्रतिशत है।
इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.75 प्रतिशत है, जबकि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर भी वर्तमान में 1.01 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,60,806 परीक्षण किए गए।
बुधवार सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 219.41 करोड़ से अधिक हो गया।
4.11 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 की पहली खुराक दी जा चुकी है।
मंगलवार को 1,542 कोविड मामले दर्ज किए गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story