भारत

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1916 नए पॉजिटिव केस, पढ़े ये रिपोर्ट

jantaserishta.com
15 Aug 2021 3:45 AM IST
तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1916 नए पॉजिटिव केस, पढ़े ये रिपोर्ट
x

चेन्नई. तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,916 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,86,885 हो गई. वहीं, 34 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 34,496 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 1,866 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25,31,962 हो गई.

राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 223 नए मामले कोयंबटूर से सामने आए हैं. इसके बाद चेन्नई से 219, इरोड से 185 मामले सामने आए. वहीं, 22 मरीजों की मौत सरकारी अस्पताल में, जबकि 12 मरीजों की मौत निजी अस्पताल में हुई. मरीजों में से छह पहले से किसी भी बीमारी के शिकार नहीं थे.
भारत में कोरोना से क्यों हुईं इतनी ज्यादा मौतें? रिसर्च में हुआ खुलासा
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में लोगों को अभी तक दी गई कोविड-19 रोधी टीके की कुल संख्या बढ़कर 54 करोड़ से अधिक हो गई है. शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को करीब 52 लाख खुराकें दी गईं. मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों में से 27,37,130 को पहली खुराक और 6,07,591 को दूसरी खुराक दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story