भारत

19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दो भाई स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी...

jantaserishta.com
28 Jun 2025 10:53 AM IST
19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, दो भाई स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी...
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई अमन शर्मा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि चार-पांच लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की। उन्होंने बताया, " यश पर चार से पांच लोगों ने मिलकर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"
दिल्ली पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो संदिग्धों, अमान और रेहान, की पहचान की है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। अमन ने बताया दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी एक अन्य वाहन चालक के साथ उनकी स्कूटी का साइड मिरर टच हो गया। इसके बाद वाहन चालक ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब दोनों भाइयों ने उसे रोका, तो एक हमलावर ने यश के सिर पर पिस्तौल तान दी। अमन और यश ने उस शख्स को पकड़ लिया, लेकिन उसका साथी भाग गया और दो मिनट में तीन अन्य युवकों को लेकर लौटा, जिनके पास चाकू थे। यश ने अमन से भागने को कहा, लेकिन भागते समय यश सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों, अमान और रेहान, की पहचान की है, और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि हत्या का कारण संभवतः स्कूटी टच होने को लेकर हुआ झगड़ा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story