भारत

छोड़ दी दुनिया! शादी से पहले बढ़ा तनाव, जहरीली चीज खाने से 19 वर्षीय युवती की मौत

jantaserishta.com
21 Aug 2026 6:09 PM IST
छोड़ दी दुनिया! शादी से पहले बढ़ा तनाव, जहरीली चीज खाने से 19 वर्षीय युवती की मौत
x
जानें पूरा मामला.
इंदौर: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती की जहरीली वस्तु खाने के बाद अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, युवती की कुछ समय पहले सगाई हुई थी, लेकिन बाद में मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया था. इसके बाद से वह तनाव में थी. परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामला स्वर्ण बाग कॉलोनी का है. यहां रहने वाली 19 वर्षीय मारिया शेख ने घर पर जहरीली चीज खा ली थी. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही. आखिरकार उपचार के दौरान मारिया ने दम तोड़ दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मारिया की कुछ समय पहले सगाई हुई थी. बाद में किसी वजह से उसके मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया.
परिजनों के मुताबिक, इसके बाद से मारिया परेशान रहने लगी थी. पुलिस को शुरुआती तौर पर आशंका है कि सगाई टूटने के बाद चल रहे मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने अभी इसे अंतिम वजह नहीं माना है. सगाई क्यों टूटी, मंगेतर के साथ उसके रिश्ते कैसे थे और घटना से पहले क्या हुआ था- इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है.
घटना की सूचना मिलने के बाद एमआईजी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है. साथ ही सगाई टूटने के कारणों समेत मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
फिलहाल पुलिस की शुरुआती जांच में सगाई टूटने के बाद युवती के तनाव में होने की बात सामने आई है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी. अगर जांच में कोई दूसरा तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story