भारत

19 साल के युवक ने बुजुर्ग महिला का किया मर्डर, फिर लाश के साथ किया रेप

jantaserishta.com
17 Sept 2021 7:52 AM IST
19 साल के युवक ने बुजुर्ग महिला का किया मर्डर, फिर लाश के साथ किया रेप
x
एक शर्मनाक मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे में एक 19 वर्षीय लड़के ने बलात्कार के असफल प्रयास के बाद 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद किशोर ने बुजुर्ग महिला के शव के साथ बलात्कार किया.

पुलिस के अनुसार, जब उसने महिला के घर में प्रवेश किया तब वह आरोपी नशे की हालत में था और बलात्कार करने के असफल प्रयास के बाद लड़के ने बुजुर्गम महिला की हत्या कर दी.
दिल दहला देने वाली यह वारदात हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा की है. जहां दुलमाना गांव में एक वहशी युवक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. बुधवार की रात 19 साल का लड़का शराब के नशे में बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया. वहां उसने 60 साल की वृद्धा के साथ रेप की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया.इसके बाद युवक अपना आपा खो बैठा और उसने बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने महिला की लाश के साथ रेप किया. जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story