भारत

19 साल की लड़की से छेड़छाड़, मामला दर्ज

Shantanu Roy
5 Jan 2025 10:00 PM IST
19 साल की लड़की से छेड़छाड़, मामला दर्ज
x
बड़ी खबर
Jaipur. जयपुर। जयपुर में 19 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घर लौटते समय आरोपी उसका पीछा करता है। रास्ते में रोककर अश्लील कमेंट कर दोस्ती करने का दबाव बनाया। मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI वसुंधरा कर रही है।
पुलिस ने बताया- मुरलीपुरा निवासी 19 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि पिछले डेढ़ महीने से एक लड़का उसका पीछा करता है। शाम को वापस घर लौटते समय पीछे-पीछे चलकर अश्लील कमेंट करता है। घर पर आकर गेट पर लेटर चिपका कर चला जाता है। आए दिन पीछा कर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है।
गुरुवार शाम को घर लौटते समय सुनसान जगह पर अकेला पाकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अश्लील कमेंट करने लगा। भागकर घर पहुंचने पर आरोपी पीछे-पीछे आ गया। घर पहुंचकर परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। मुरलीपुरा थाने में परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Next Story