भारत

बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर 19 साल की लड़की ने लगाई फांसी

jantaserishta.com
13 May 2023 9:36 PM IST
बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर 19 साल की लड़की ने लगाई फांसी
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: उत्तरी-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने के बाद 19 वर्षीय एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। छात्रा को मंगोलपुरी के एसजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और उसकी मौत में किसी साजिश का संदेह नहीं है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा की मौत एंटीमॉर्टम हैंगिंग के चलते दम घुटने से हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, एक एक अन्य घटना में, सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में अपने खराब परिणामों से निराश होकर एक 16 वर्षीय लड़की ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। छात्रा पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके की निवासी रहने वाली थी। उसने अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story