भारत

19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
22 Jan 2022 5:10 PM GMT
19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
x
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवांदी पूर्वी उपशहरी क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवांदी पूर्वी उपशहरी क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवती से कथित तौर पर शनिवार तड़के चार लोगों ने दुष्कर्म किया था। शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में शामिल तीन नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के करीह 4.30 बजे की है। युवती कुछ केटरर्स के साथ काम करती थी और काम से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोका। उनमें से एक आरोपी ने युवती से कहा कि उन्हें कुछ काम है और वह उससे बात करना चाहते हैं। इसके बाद आरोपी उसे एक झुग्गी के एक कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया।
यहां पर हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 (दुष्कर्म) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया।
आरोपियों की तलाश के लिए तैनात की गईं पुलिस की 10 टीमें
आरोपियों को ढूंढने के लिए करीब 10 पुलिस टीमों को वज्रेश्वरी, मुंब्रा, वाशी, बेलापुर, वडाला, सीएसएमटी, एलटी मार्ग और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लगाया गया। इसी बीच मिली जानकारी के आधार पर शनिवार की दोपहर को ही दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ट्रेन से उत्तर प्रदेश के बस्ती भागने की कोशिश कर रहे थे।
हिरासत में लिए गए नाबालिगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और नाबालिग आरोपी के बारे में पता चला। उसे भी हिरासत में ले लिया गया है। अब पुलिस चौथे आरोपी को ढूंढने की कोशिश कर रही है।
Next Story