भारत
नाबालिग की हत्या मामले में 19 साल का दोस्त गिरफ्तार, कोल्ड ड्रिंक में जहर...
jantaserishta.com
6 July 2025 4:02 PM IST

x
फैली सनसनी.
मुंबई: मुंबई के गोवंडी इलाके में 28 जून की देर रात 16 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल में उसके 19 साल के दोस्त को आरोपी माना और शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने दोस्त को कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर जहर डालकर पिलाया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
बता दें, पुलिस ने आरोपी को 5 जुलाई (शनिवार) की देर रात गिरफ्तार किया। मृतक की पहचान शाहिद शेख (16) और आरोपी की पहचान जीशान शब्बीर अहमद (19) के रूप में हुई है। मृतक के पिता नौशाद नासिर शेख (36) की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाहिद रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। 28 जून की देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवारवालों ने उसकी तलाशी शुरू की। उसी दौरान एक शख्स 'रोशन' ने शाहिद के पिता को जानकारी दी कि वह जीशान के घर पर है। जब पिता जीशान के घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शाहिद सोया हुआ है और जीशान पास ही बैठा है। शाहिद को जगाने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं उठा तो डॉक्टर को बुलाया गया।
डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि शाहिद की मौत हो चुकी है। जब मामले की गहराई से जांच हुई, तो पता चला कि जीशान ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर शाहिद को पिलाया था, जिससे उसे उल्टी हुई और फिर उसकी जान चली गई।
पुलिस अब इस मामले में जहर की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। शिवाजीनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ महीने पहले जीशान बिना बताए शाहिद को नागपुर ले गया था। इस घटना के बाद शाहिद के माता-पिता ने उसे जीशान के साथ मिलने-जुलने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर जीशान ने शाहिद से बात करना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





