भारत

उत्तराखंड में कोरोना के 19 नए मामले, 28 मरीजों ने दी मात

Rani Sahu
13 March 2022 12:06 AM IST
उत्तराखंड में कोरोना के 19 नए मामले, 28 मरीजों ने दी मात
x
उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं

देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं. ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 378 हो गई है. वहीं, 28 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.30% है.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 91,796 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 87,940 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 95.80% है. वहीं, अब तक 271 मरीजों की मौत हुई है.
पिछले 24 घंटे का आंकड़ाः जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 8 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं, बागेश्वर में 1, चमोली में 5, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 2, रुद्रप्रयाग में 1 और उधम सिंह नगर 1 नया कोरोना संक्रमित मिला है.
उत्तराखंड में वैक्सीनेशन: प्रदेश में शनिवार को 2,790 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन (Covid vaccination in Uttarakhand) हुआ है. अभी तक कुल 79,78,910 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 2,86,702 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 4,70,520 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है.


Next Story